Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनजब ऑरी ने उर्फी जावेद को टांग अड़ा कर गियारा

जब ऑरी ने उर्फी जावेद को टांग अड़ा कर गियारा

ओरहान अवतरमणि यानि कि ऑरी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं और आपको बता दें कि वह पिछले दिन उर्फी जावेद के साथ में नजर आए। अब लोगों को भी दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आ रही है और हर कोई उनकी अतरंगी जोड़ी को खूब प्यार दे रहा है। इस दौरान ऑरी और उर्फी दोनों ने जमकर वीडियो भी बनाई। अब हाल ही में ऑरी ने उर्फी जावेद के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो को भी साझा किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि उर्फी जावेद अपना फ़ोन चलती हुई आती हैं और ऑरी उनके रास्ते में अपनी टांग अड़ा देते हैं। तभी अचानक से उर्फी जावेद लड़खड़ा जाती है। उर्फी जावेद के फ़ोन से ऑरी की 15 अप्रैल को होने वाली पार्टी की टिकट बुक हो जाती है। ऑरी इसी दौरान उर्फी जावेद को और एक शॉर्ट बना देते हैं और इस पर लिखा होता है कि ‘योलो आपका एकमात्र प्यार ऑरी।’ दरअसल आपको बता दें कि इस वीडियो के माध्यम से और ही अपने फैंस को इस पार्टी की टिकट बुक करने के लिए बता रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि उर्फी जावेद और ऑरी की इस वीडियो पर लोग लगातार अपने-अपने कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।