― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजफराबाद में अब तक का टूटा रिकार्ड, उम्मे राहिला ने रचा इतिहास

जफराबाद में अब तक का टूटा रिकार्ड, उम्मे राहिला ने रचा इतिहास

जौनपुर धारा, जफराबाद। इस बार के नगर निकाय के निर्वाचन में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी उम्मे राहिला ने रिकार्ड तोड़ जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। दो बार से नगर पंचायत के अध्यक्ष पद काबिज रहे प्रमोद बरनवाल के जीत का रिकार्ड शनिवार को टूटकर धराशायी हो गया।

शनिवार को हुई मतगणना में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी उम्मे राहिला पत्नी डा. सरफराज खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी संदीप सेठ उर्फ कल्लू को 814 मतों से तथा तीसरे स्थान पर रहे निवर्तमान चेयरमैन प्रमोद बरनवाल को 1157 वोटों से पराजित कर इतिहास रच दिया है। यह भी मालूम हो कि उम्मे राहिला जफराबाद की पहली मुस्लिम नगर पंचायत अध्यक्ष होंगी। विजई हुई राहिला के समर्थकों ने जीत का ऐलान होते ही मतगणना स्थल के बाहर उन्हें पुष्पहार पहनाकर जीत की बधाई दी और कस्बे में गाजे बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया और पटाखे फोड़े गये। अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने बाद उम्मे राहिला ने कहा ाfक यह अकेले मेरी जीत नहीं है, बल्कि कस्बे के सभी नागरिकों की जीत है। जिस आशा व विश्वास के साथ जनता ने मुझे अपना अपार स्नेह व प्यार देकर अपना अध्यक्ष बनाया है, मैं उनके आशा व विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूगी।

10 वार्डो में से 8 पर सपा प्रत्याशियों ने लहराया परचम

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के 10 वार्डो में से 8 वार्डो पर सपा ने अपना परचम लहराते हुए कब्जा जमा लिया। शेष दो वार्डो में अन्य पार्टियों के प्रत्याशी विजयी हुए। वार्ड नं.-1 चकमहमूद से दिलशाद अहमद (सपा) वार्ड नं.-2 से हीरामनि पत्नी संकठा (सपा) वार्ड नं.-3 सैयदहास से परवेज कुरैशी उर्फ कल्लू, (सपा) वार्ड नं.- 4 सैयदअलीपुर से परवेज कुरैशी की पत्नी सिद्दीका बानो, (सपा) वार्ड नं.-5 नासही से विनोद प्रजापति, (सपा)  वार्ड नं.- 6 शेखवाड़ा उत्तरी से रविकान्त मोदनवाल, (सपा) वार्ड नं.-7 काजीअहमदनूर प्रथम से सुनीता पत्नी जोगेन्द्र, (सपा) वार्ड नं.-9 काजीअहमदनूर द्वितीय से जगत नारायण (सपा) वार्ड नं.- 8 हिसारकोट से शमा परवीन पत्नी शाह नेयाज अहमद (निर्दल) वार्ड नं.-10 से सुलाबी देवी पत्नी छेदीलाल (आप) ने जीत हासिल की।

  • पति-पत्नी दोनों ने जीता सभासदी का चुनाव

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद में वार्ड नं.-3 सैयदहास से सपा के प्रत्याशी रहे परवेज कुरैशी उर्फ कल्लू ने जहां अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी निवर्तमान सभासद विक्रम (आप) को पराजित कर जीत दर्ज की, वहीं परवेज कुरैशी की पत्नी सिद्दीका बानों (सपा) ने वार्ड नं.-4 सैयदअलीपुर में अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी साजिया पत्नी सेराज अंसारी (बसपा) को पराजित कर चुनाव जीत लिया, जिसकी खूब चर्चा रही। 

  • देवर-भौजाई दोनों ने जीता चुनाव

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत में वार्ड नं.-9 काजीअहमदनूर द्वितीय से सपा के प्रत्याशी रहे जगत नारायण ने जहां अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी कृपा शंकर निषाद को पराजित कर जीत दर्ज किया, वहीं जगत नारायण की भाभी हीरामनि पत्नी संकठा (सपा) ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी बिन्दु देवी पत्नी उदयराज को वार्ड नं.-2 ताड़तला में मात्र एक वोट से पराजित कर मतगणना स्थल पर चचार्यें खास बन गई।

Share Now...