जौनपुर धारा, बदलापुर। स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के निर्देशन और खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय डड़वा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अब्दुल मन्नान अंसारी, अध्यापक प्रमोद कुमार यादव ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क करके बच्चो का नामांकन किया। सभी अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने हेतु अनुरोध किया। अध्यापक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि एक अप्रैल से प्रवेश प्रारम्भ है जिसके अन्तर्गत शत प्रतिशत नामांकन कराने एवं बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए बताया गया। सभी अभिभावकों को नामांकन हेतु जागरूक किया।
― Advertisement ―
बुढ़वा मंगल पर दौलतिया हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
बुढ़वा मंगल पर मुंगराबादशाहपुर के सिद्धपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एसडीएम और सीओ ने आरती उतारी, जबकि 100 से अधिक वॉलंटियर सम्मानित किए गए।
जनसंपर्क अभियान चलाकर बच्चो का किया गया नामांकन

Previous article

