Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशराबी पुत्र ने आवास व दुकान में लगा दी आग, हजारों की...

शराबी पुत्र ने आवास व दुकान में लगा दी आग, हजारों की क्षति

  • पिता और दुकानदार ने थाने में दी तहरीर

जौनपुर धारा, खुटहन। महमदपुर गुलरा गांव में रविवार की रात आपस में कहासुनी से नाराज शराबी युवक ने निज आवास व बगल की गुमटी में संचालित मिष्ठान की दुकान में आग लगा दिया। ग्रामीणों के जुटने तक दुकान और आवास जलकर खाक हो गया। पीड़ित पिता और दुकानदार ने थाने में नामजद तहरीर दिया है। गांव निवासी समर बहादुर उर्फ कांटे यादव ने अपने घर से एक किमी दूर सड़क के बगल में ट्यूबवेल लगवाया है। वहीं छप्पर का आवास बनाकर रहते हैं। इसी के बगल में उनके पड़ोसी लालबहादुर यादव काका ने गुमटी में मिष्ठान और चाय नाश्ते की दुकान खोल रखी है। रविवार की शाम कांटे यादव का शराबी पुत्र विरेन्द्र उर्फ निन्हका यादव और दुकानदार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विरेन्द्र उसे देख लेने की धमकी देकर भाग गया था। आधी रात को अचानक लाल बहादुर की गुमटी के ऊपर रखे छप्पर तथा बगल आवास के छप्पर से आग की लपटे उठने लगीं। ग्रामीणों के पहुंचने तक दुकान व गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल गजेन्द्र सिंह ने क्षति का आंकलन किया।