Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजनपद स्तरीय न्यायालयों के राजस्व मामलों में निस्तारण में जौनपुर प्रथम स्थान...

जनपद स्तरीय न्यायालयों के राजस्व मामलों में निस्तारण में जौनपुर प्रथम स्थान पर

जौनपुर।जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के नेतृत्व में राजस्व विभाग द्वारा राजस्व सम्बन्धी वादों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। जिसके फलस्वरुप राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली(आरसीसीएमएस) द्वारा नवंबर माह की जारी रिपोर्ट में जनपद स्तरीय न्यायालय में राजस्व के मामले के निस्तारण में एक बार फिर जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जनपद स्तरीय न्यायालयों में राजस्व वादों के निस्तारण में पिछले 14 माह से जनपद टॉप फाइव जिलों में बना हुआ है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार राजस्व मामलों को निस्तारित किया जा रहा है। बोर्ड ऑफ रेवन्यू की नवंबर माह की राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की रिपोर्ट के अनुसार जनपद की पांच राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड के निर्धारित मानक के निस्तारण से अधिक मामलों का निस्तारण किया है। जौनपुर की पांच राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड के प्रति माह निस्तारण के मानक 250 के सापेक्ष 367 मामलों का निस्तारण किया है, इसका अनुपात 146.80प्रतिशत है। इसी तरह नवंबर में जनपद जौनपुर के जिलाधिकारी न्यायालय ने निर्धारित 30 मामलों के मानक के मुकाबले 68 मामलों का निस्तारण कर 226.67 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की, जो की प्रदेश भर में सबसे अधिक है और जौनपुर प्रदेश भर में पहले स्थान पर है।