जौनपुर। दहेज भारतीय समाज में एक कुरीति के समान है। दहेज प्रथा ना केवल किसी सभ्य समाज के लिए अभिशाप है, बल्कि यह नारी के दमन का प्रतीक है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कही है। जि़लाध्यक्ष इंदु सिंह ने आगे कहा कि दहेज प्रथा ने समाज में स्त्रियों को उनके अधिकारों से वंचित कर दिया है और उन्हें अधिकारहीन बनाया है। इस प्रथा के चलते कई स्थानों पर लड़कियों को बचपन से ही आत्मविश्वास कम होता है और उनमे आत्मनिर्भरता की कमी होती है। यह एक आर्थिक बोझ बनता है जो घरेलू संरचनाओं को भी प्रभावित करता है और समाज में आर्थिक असमानता बढ़ाता है। हमें दहेज रहित विवाह हेतु समाज में ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के महायज्ञ को सफल बनाए रखना है। ट्रस्ट को जनपद के सम्मानित व्यापारियों, सामाजिक संस्थाओं से पूर्ण सहयोग की अपील करते हैं। ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नगर के मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज के ग्राउंड में 07 दिकंबर को समय 11 बजे दिन में आयोजित ‘सर्वधर्म सामूहिक विवाहÓ कार्यक्रम में आप पधारें, यही विनम्र आग्रह एवं अपेक्षा है।
― Advertisement ―
सेंट्रल CCTV कैमरों से हो रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी
परीक्षा नियंत्रक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से किया अवलोकनजौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 की सम सेमेस्टर परीक्षाओं को पारदर्शी और...
दहेज भारतीय समाज में एक कुरीति और अभिशाप : इंदु सिंह

Previous article


