- समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्रो का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण कर डिजीटाइजेशन का दिया निर्देश
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ और सुपरवाइजर से गणना प्रपत्र वितरण और संग्रहण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और कम प्रगति वाले बीएलओ को निर्देशित किया कि अवशेष गणना प्रपत्रो का शत-प्रतिशत वितरण और संग्रहण कर डिजीटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें, जिससे ससमय विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईआरओ, एईआरओ को निर्देशित किया कि अतिरिक्त कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण और डिजीटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें। जिन बूथो पर अपेक्षाकृत कम प्रगति है, वहां पर जिला स्तरीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुपरवाइजरों को निर्देशित किया कि बीएलओ का सहयोग करते हुए इस कार्य को पूर्ण कराये। उन्होने बताया कि जनपद में लगभग 100बीएलओं ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिन्हे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है और भविष्य में भी इसी प्रकार सम्मानित कर उनके कार्यो की सराहना की जाएगी।



