Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजनता को सवाल पूछने का हक है : रमेश यादव

जनता को सवाल पूछने का हक है : रमेश यादव

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अभिमन्यु यादव महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय लपरी में  किया। शिविर को सम्बोधित करते हुए सोशल एक्टविस्ट रमेश यादव ने कहा कि सूचना मांगने वाली जनता भिखारी नहीं शहंशाह है। सूचना अधिकार कानून के माध्यम से सरकार से जनता को सवाल पूछने का हक है। इसके माध्यम से सरकार को अपने कार्य, शासन की कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने का अधिकार मिला। देश का कोई भी नागरिक किसी भी सरकारी विभाग से जानकारी ले सकता है। महाविद्यालय के प्रबंधक मुन्ने लाल यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ सामाजिक ज्ञान होना जरूरी है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.वकील यादव ने कहा कि निरक्षर को साक्षर, जनसंख्या नियंत्रण, गांव की साफ-सफाई, विद्यार्थी जीवन को बेहतर जीवन जीने की कला ही शिविर का उद्देश्य है। समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा पूजा यादव सरस्वती वंदना, रूबी ने दहेज प्रथा गीत के माध्यम से अपनी बात रंखी।