Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षा के बल पर ही देश की तरक्की संभव

शिक्षा के बल पर ही देश की तरक्की संभव

  • वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन

जौनपुर धारा, खुटहन। माडर्न चिल्ड्रेन स्कूल कलापुर का वार्षिकोत्सव शनिवार की देर शाम धूमधाम से मनाया गया। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए राष्ट्रीय गीत, कौव्वाली, एकांकी नाटक और लोकनृत्य ने उपस्थितो का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर ही खुद के साथ साथ देश की तरक्की संभव है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि इनसे दो कुलो को रोशनी मिलती है। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सूबेदार सिंह ने तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि व्यवसाय आधारित शिक्षा व कंप्यूटर का ज्ञान आज की विशेष जरूरत है। स्वागत गीत रिया, आकांक्षा, मुस्कान, अंजू, शिवानी ने किया तथा सावित्री, पलक, निष्ठा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। संचालन सुरेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर मदन सोनी, अशोक मौर्य, सोनू मिश्रा, बलिहारी, राजेन्द्र ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक इंद्रशेन मौर्या ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।