Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजनता को फ्री देंगे 100 यूनिट बिजली : अशोक सिंह

जनता को फ्री देंगे 100 यूनिट बिजली : अशोक सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि हमारी पार्टी से एक प्रत्याशी जीत की ओर है और जल्द ही खाता खुलने वाला है। पार्टी कर्नाटक के एक प्रत्याशी की बगैर चुनाव लड़े ही जीत पक्की होने वाली है। उन्होने कहा कि समाज विकास क्रांति पार्टी की अगर सरकार बनती है तो विकास की तस्वीर कुछ और ही होगी। उन्होंने कहा कि ना तो हम नोटबंदी करेंगे और ना ही किसी तरीके से जनता को तकलीफ पहुंचाने का काम करेंगे बल्कि हम सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। अशोक ने कहा 100 यूनिट बिजली प्रâी देंगे, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का काम किया जाएगा। जौनपुर को जाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज, सड़क और शौचालय सहित शीतला चौकिया धाम को अयोध्या में बन रही मंदिर की तर्ज पर सुंदरीकरण करवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लाने की बात कही थी लेकिन आतंकी दाऊद इब्राहिम अभी तक भारत नहीं आया। यदि हमारी सरकार आती है तो भारत की जेल में दाऊद इब्राहिम बंद मिलेगा।