― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएम्बुलेंस बन रही सड़क दुर्घटना का कारण

एम्बुलेंस बन रही सड़क दुर्घटना का कारण

जौनपुर धारा,खेतासराय। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर सड़क किनारे महीनों से खड़ी खराब एम्बुलेंस राहगीरों के आवागमन में बाधक बन रही है। अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर किनारे खड़ी खराब एम्बुलेंस सड़क दुर्घटना का कारण बन रही है। इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार करने पर भी ठेकेदार ने हटवाना गवारा नही समझ रहे है। जो आएं दिन सड़क हादसे को दावत देता है। यदि समय रहते 108की एम्बुलेंस को नही हटाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित 102 व 108 की दो एम्बुलेंस जर्जर अवस्था मे खड़ी हैं। जो अस्पताल पर आने वाले मरीजो के आवागमन में बाधक बन रही हैं तथा सड़क हादशे का कारण बन रही है। अबतक आधा दर्जन राहगीर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इस सम्बद्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी सोंधी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि खराब एम्बुलेंस हटाने के लिए कई बार चिट्ठी लिख कर ठेकेदार को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक उसपर कोई कार्यवाही नही हुई।

Share Now...