Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स हॉफ और वाटर टैक्स करेंगे...

जनता का आशीर्वाद मिला तो हाउस टैक्स हॉफ और वाटर टैक्स करेंगे माफ : जिलाध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने प्रेसवार्ता में कहा कि निकाय चुनाव आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी विजयी होता है तो हम हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ करेंगे साथ ही शहर मे सफाई की उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा देश की जनता ने प्रधानमंत्री के चुनाव में नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के चुनाव में योगी आदित्यनाथ को मौका दिया क्योंकि निकाय चुनाव का मुख्य मुद्दा साफ सफाई का होता है जिसे झाड़ू वाले ही कर सकते है। हमारा चुनाव चिन्ह ही झाड़ू है इसलिए हमे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी। जिला प्रभारी कैलाश पटेल ने कहा उत्तर प्रदेश के 763 नगर निकायों में से 633 नगर निकायों में आम आदमी पार्टी अपने प्रभारी घोषित कर दिए हैं जिनमे हमारे जिले में नगर पालिकाओं में नगर प्रभारी, नगर पंचायतों में नगर प्रभारी और नगर निगम की विधानसभा प्रभारी बनाए जा चुके हैं। संचालन जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति द्वारा किया गया। इस मौके पर गालिब सेख, विष्णु श्रीवास्तव, डॉक्टर कमलेश भारती, देवेश सिंह, अतुल कुमार तिवारी, संजय पाल सह प्रभारी आदि उपस्थित रहे।