Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरजनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दी गयी जानकारी

जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शुकवार को स्थानीय विकासखंड धमार्पुर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कांध और चौकीपुर में ग्राम की समस्या ग्राम में समाधान विषय पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। मोहम्मदपुर कांध में कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी काशीनाथ सोनकर और  चौकीपुर में एडीओ पंचायत लालजी राम ने की। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने मौके पर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान योजना, एकल पाइप पेयजल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, पंचायत कार्यालय से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। एडीओ एजी राम आजाद ने लोगों को कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय में बताया। ग्राम पंचायत अधिकारी स्वतंत्र कुमार ने कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। मौके पर चौपाल में आई शिकायतों का निस्तारण भी किया गया। इस अवसर  पर संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी सुबास चंद्र, सचिव, अरविंद यादव, प्रधान रूपेश राव, मनोज मौर्य, लेखपाल हरिकेश, आंगनबाड़ी, आशा अन्य विभागों के कर्मचारी, अधिकारी और भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।