Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा के पास गुरूवार की सुबह बाइक की चपेट में आने से मार्निग वाक पर निकला एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल होने के उपरान्त उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर पुलिस बाइक समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी राजेश पाण्डेय 48 पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद गुरूवार सुबह मार्निग वाक के लिए निकला था। वापसी के दौरान खानपुर चौरवा के पास पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा मामले की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को प्राथिमक उपचार हेतु शाहगंज भेजवाते हुए बाइक समेत सवार को अपनी हिरासत में ले लिया। उधर शाहगंज में  चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने वाराणसी ले जाने की सलाह दी। परिजन वाराणसी स्थित ट्रामा सेण्टर ले गए जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इधर मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत की खबर पर पत्नी सबिता बेसुध हो गयी। मृतक एक बेटा और एक बेटी का पिता है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।