― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजगदीश सोनकर का हुआ भव्य स्वागत समारोह

जगदीश सोनकर का हुआ भव्य स्वागत समारोह

जौनपुर धारा, मछलीशहर। समाजवादी पार्टी छोड़कर हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले स्थानीय पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर का पहली बार नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी फोड़कर ऑल डीजे के साथ ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा के नेतृत्व में उन्हें कुंवरपुर स्थित टोल प्लाजा पर ढोल नगाड़ों के साथ रिसीव किया जिसके बाद सैकड़ों गाड़ियों और सैकड़ों मोटरसाइकिल का काफिला आगे बढ़ा जहां रामपुर कला गांव में ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में परसुपुर में भाजपा की जिला मंत्री वंदना पटेल, रितु पटेल, मीरा बिंद, सुषमा सिंह, रंजना गौतम, सोनिया गिरी, पूनमबेन ने जोरदार स्वागत किया। नगर में पहुंचने पर भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी नितेश जायसवाल और युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि पटवा, साहू तेली समाज के अध्यक्ष राम जी साहू, कृपाशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोगों ने पटाखे फोड़ कर ढोल नगाड़े संग उनका स्वागत किया। स्थानीय चुंगी चौराहे पर हजारों की भीड़ ने स्वागत किया। स्वागत समारोह का मुख्य आयोजन स्थानीय पैलेस में किया गया था जहां पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष रामविलास पाल, जिला मंत्री कमलेश सिंह, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेश जायसवाल, अनुराग सिन्हा, संतोष जायसवाल, हरिओम गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश गिरी, अनीस रहमानी, हिमांशु अग्रहरी, सुनील मौर्य, वैभव सिन्हा, अंकुर श्रीवास्तव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...