Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजंगी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बटा निःशुल्क स्मार्टफोन 

जंगी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बटा निःशुल्क स्मार्टफोन 

  • अपना लक्ष्य सामने रखकर पढ़ाई करे और इस टैबलेट का प्रयोग विधायक तूफानी सरोज

जौनपुर धारा, जौनपुर। जंगी पीजी कालेज असबरनपुर जौनपुर में बुधवार को शासन से प्राप्त निःशुल्क टेबलेट के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे महाविद्यालय के फैकेल्टी बीए, बीएसएसी, बीएड, फाइनल ईयर के 629 छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आए महाविद्यालय के प्रबंधक विधायक केराकत तूफानी सरोज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का फूलो की माला पहनाकर और गीत गाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रबंधक/विधायक तूफानी सरोज  ने कहा कि अपना लक्ष्य सामने रखकर पढ़ाई करे और इस टैबलेट का प्रयोग अपने ज्ञान की वृद्धि के लिए करे। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के धर्मसेन सरोज, डॉ.सुबेदार वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मीताराम पाल के ने किया।वहीं विशिष्ट अतिथि सपा नेत्री प्रिया सरोज एडवोकेट ने कहा कि छात्र-छात्रा एडवांस टेक्नोलाजी के चलते मुख्य धारा से वंचित न रह जाए, सभी लोग इसका सकारात्मक उपयोग करे। नोडल अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि कुल 629 लोगो स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र मौर्या, छेदीलाल सरोज, रविकेश नीलम, सविता, धनशीला, आरती, दिलीप कुमार, अरुण कुमार, नजीर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। अन्त में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार  महाविद्यालय के वरिष्ठ कर्मचारी  प्रेम प्रकाश यादव ने किया।