Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरचेयरमैन उम्मे रहीला का प्रयास लाया रंग पुनः कार्यालय में पहुंचा ट्रांसफार्मर

चेयरमैन उम्मे रहीला का प्रयास लाया रंग पुनः कार्यालय में पहुंचा ट्रांसफार्मर

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत चेयरमैन उम्मे रहीला द्वारा बीते 10 जनवरी 2024 को नगर पंचायत जफराबाद के अन्तर्गत 400केवीए के ट्रांसफार्मर व ट्राली विगत वर्षो से नगर पंचायत द्वारा भुगतान करने के बाद भी उपलब्ध नही कराया जा रहा था।इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता खंड तृतीय को पत्र भेजा गया था।

बता दें कि वर्ष 2017 में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड तृतीय को 19 मार्च 2017 को उपलब्ध कराई गई थी जिसकी धनराशि 894000 रुपये चेक के माध्यम से भुगतान भी कर दिया गया था। लेकिन उस समय भुगतान करने के बाद भी नगर पंचायत में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराया गया था। इस समस्या को चेयरमैन उम्मे रहीला को जब अवगत कराया गया तो गंभीरता पूर्वक लेते हुए नगर पंचायत चेयरमैन उम्मे रहीला बीते 10 जनवरी 2024 को तत्कालीन डीएम अनुज कुमार झा को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच करवाने व पुनः उक्त 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को नगर पंचायत कार्यालय में लगवाने के लिए आग्रह किया। जिस पर डीएम अनुज कुमार झा ने उस पत्र पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मी से नाराजगी जताते हुए 18 जनवरी 2024 को स्पष्टीकरण भी मांगा, साथ में निर्देश दिया कि जल्द से जल्द उस 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को नगर पंचायत कार्यालय में भेजवा दिया जाए। बिजली विभाग के एसडीओ व जेई भी डीएम के संज्ञान लेने पर गंभीरता से लेते हुए हालांकि अब चेयरमैन जफराबाद उम्मे राहिला पत्नी डॉ.सरफराज खान के प्रयास से 400केवीए का ट्रांसफार्मर जो कि विगत कई सालों से लापरवाही के वजह से गायब था कार्यालय कैंपस में पहुचा दिया गया है।