Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलकर बनाएंगे पीडीए सरकार :...

छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर चलकर बनाएंगे पीडीए सरकार : राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी विचारक एवं दार्शनिक पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध पंडित जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

सर्वप्रथम उपस्थित सपाजनों ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन कर उनके संघर्षों, आदर्शों को याद किया गया। अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक जन आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। जिसकी नीव डॉ.राम मनोहर लोहिया, जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया), मुलायम सिंह यादव ने रखी थी। हम उसी राह पर अग्रसर हैं। आगे भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उसी राह पर जनता के लिए काम करते रहेंगे। गोष्टी को पूर्व एमएलसी ललन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, राजेश विश्वकर्मा, श्याम बहादुर पाल, राजमुर्ती सरोज, हीरालाल विश्वकर्मा, डॉ.रामसूरत पटेल, आलोक त्रिपाठी लकी, रमापति यादव पूर्व प्रमुख, वरिष्ठ नेता राजकुमार बिन्द, रत्नाकर चौबे, गामा सोनकर, हरिश्चंद्र प्रभाकर, पंकज मिश्र, डॉ.शबनम नाज, राहुल राहुल त्रिपाठी सहित आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, डॉक्टर सभाजीत यादव एडवोकेट, उमाशंकर पाल, श्रवण जायसवाल, अजय विश्वकर्मा, गुलाब यादव, चंद्रशेखर यादव, अरुण कुमार प्रजापति, प्रवीण सरोज, तमजीद अशरफ, दिलीप कुमार प्रजापति, संजीव कुमार साहू, प्रवीण यादव वीरू, लालमणि यादव, उमेशचंद यादव सहित आदि उपस्थित रहे।