जौनपुर। सिंगरामऊ पुलिस ने पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लाए गए दो शातिर अपराधियों की निशादेही पर अवैध असलहे बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में अमन सिंह निवासी मरगूपुर, प्रतापगढ़ के पास से 32बोर की पिस्टल तथा हिमांशु मिश्रा उर्फ छोटू निवासी अरूआवा, सिकरारा के पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। दोनों अभियुक्तों पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और लूटपाट के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद और सिंगरामऊ थाने के छह सिपाही शामिल रहे। पुलिस ने अन्य विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
सिंगरामऊ पुलिस ने पिस्टल और तमंचा किया बरामद



