Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की जेसीआई के कार्यों की सराहना

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने की जेसीआई के कार्यों की सराहना

जौनपुर। जेसीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ भटनागर की आधिकारिक यात्रा जौनपुर की धरती पर हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा का स्वागत जेसीआई के परमानेंट प्रोजेक्ट जेसीज चौराहे पर अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने ढोल नगाड़ा के साथ बुके देकर और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। जेसीआई अध्यक्ष द्वारा वर्ष पर्यन्त किए गए कार्यों का संक्षिप्त रिपोर्ट सदन के सामने रखा गया। जिसकी अतिथियों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अंजनी प्रजापति ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व आलोक सेठ, मंडल अधिकारी संदीप पांडे, मंडल उपाध्यक्ष सोनम चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी, सचिव सतीश कुमार जायसवाल, अविनाश जायसवाल सौरभ सेठ ज्योति श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, दीपा सेठ, विनायक गुप्ता आदि उपस्थित रहें। तत्पश्चात तिलकधारी मेमोरियल कॉलेज, राजेपुर में स्मार्ट क्लास का अनावरण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष गौरव अरोड़ा ने जेसीआई जौनपुर के पूरे वर्ष पर्यंत किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए जौनपुर के स्वागत की सराहना किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल जायसवाल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के जौनपुर आगमन के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, सचिव सतीश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।