Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरछुट्टी लेकर घर आए सूबे के पूर्व डीजीपी के भाई का हार्ट...

छुट्टी लेकर घर आए सूबे के पूर्व डीजीपी के भाई का हार्ट अटैक से निधन

  • यूपी के पूर्व डीजीपी के भाई एएसपी सुधाकर यादव के निधन से परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम तरहठी में छुट्टी लेकर घर पर परिवार वालों से मिलने आए यूपी के पूर्व डीजीपी के छोटे भाई सुधाकर यादव 54 का हार्ट अटैक से निधन हो गया। देर रात को अपनों के साथ भोजन कर वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। बताया गया कि दो दिन पूर्व ही आए थे और बड़े भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख का परिवार भी गांव में ही रहता है। सूबे के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के छोटे भाई सुधाकर यादव (एडिशनल एसपी फतेहपुर 12वीं पीएसी) की शनिवार को हार्ट अटैक से पैतृक गांव तरहठी में मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर के तरहठी गांव निवासी सुधाकर यादव दो दिन पूर्व ही अपने घर परिजनों से मिलने आए थे।देर रात को परिजनों के साथ भोजन करके वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गये। उनके बड़े भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजलाल यादव का परिवार गांव में ही रहता है। छुट्टी लेकर वह चार दिनों के लिए गांव आए हुए थे। सुबह नौ बजे तक वह अपने कमरे से नहीं निकले तो परिजन उन्हें चाय के लिए जगाने गये तब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी, जिसकी सूचना फौरन डाक्टरों को देते हुए निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। माना यह जा रहा है कि रात को ही उन्हें हार्ट अटैक हुआ और बिस्तर पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। सुधाकर यादव बतौर अधिकारी के रूप में नोएडा, वाराणसी, चंदौली, मीरजापुर, मुरादाबाद में रह चुके हैं। वर्तमान में वह 12 पीएसी बतौर एडिशनल एसपी फतेहपुर तैनात थे।