Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरछात्रों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

छात्रों ने देखा चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

जौनपुर धारा, खुटहन। स्कूल-कॉलेजों में चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के सीधे प्रसारण को छात्र-छात्राओें और शिक्षकों ने देखने के लिए एक उत्सव की तरह आयोजन किया गया। इसको देखने के लिए सभी में बेहद उत्सुकता दिखाई पड़ी। स्कूल, कॉलेजों में प्रोजेक्टर, लैपटॉप व टीवी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोसाईपुर में लाइव प्रसारण बच्चों, अध्यापकों, कर्मचारी, अभिभावक और प्रधानाध्यापक ने संयुक्तरूप से देखा। सभी ने बहुत उत्सुकता व जोश के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि आज का पल प्रत्येक देशवासी के लिए बड़े ही गर्व व गौरव का विषय है। भारत ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग कर अपना परचम लहरा दिया है। अध्यापक डॉ.सीमा ने कहा चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने देखने पर मन बेहद खुश हुआ, क्योंकि यह वह पल था। जो हर भारतीय के लिए सुखद अनुभव हुआ है। ए.आर.पी वेंकटेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि यह इतिहास का वह दिन है, जिसने भारत को अन्य देशों की तुलना में अपने आपको बेहतर साबित किया है। इसकी वजह से आज हम चंद्रमा तक पहुंच गए हैं। इस मौके इन्द्रेश कुमार,लाल बहादुर, रमेश कुमार यादव आदि सहित विद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।