Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरछात्रों को शोध परियोजना के विविध पहलुओं की दी गयी जानकारी

छात्रों को शोध परियोजना के विविध पहलुओं की दी गयी जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा समाप्ति के बाद द्वितीय सेमेस्टर कीे कक्षायें 2 मार्च को प्रारम्भ हुयी। प्रथम दिन छात्रों को वृहद् शोध परियोजना पूर्ण करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये। विभाग के सभी प्राध्यापक एक विशेष सत्र का आयोजन कर उन्हें शोध परियोजना के विविध पहलुओं की जानकारी दी और उन्हें पूरे उत्साह के साथ इसे पूर्ण करने के लिये प्रेरित किया। छात्रों के समक्ष आ रही समस्याओं को सुनकर उसका समाधान भी किया गया। छात्रों को चार समूहों में बांट कर प्रत्यके समूह के लिये एक निर्देश कि अपेक्षा से हो नियुक्त किया गया है। छात्रों से अपेक्षा की गयी है। कि वे अपने सम्बन्धित निर्देशक के दिशा निर्देश में कार्य करते हुये समय के अन्दर शोध प्रबंध जमा कर दें। उक्त जानकारी विभागाध्यक्ष प्रो. वन्दना दूबे ने दी है।