Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरछात्र शिक्षक अंतर संवाद से ही शैक्षिक विकास संभव :हृदय प्रसाद

छात्र शिक्षक अंतर संवाद से ही शैक्षिक विकास संभव :हृदय प्रसाद

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के समोधपुर स्थित श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज परिसर में विगत दिनों यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में जनपद में परचम लहराने वाले और विद्यालय में स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया और जो इस परीक्षा में विफल रहे उनको पुन: लगन के साथ परिश्रम करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने बच्चों के मार्गदर्शन के लिए बताया कि छात्र और अध्यापक एक दूसरे के पूरक हैं। इन्हें एक-दूसरे से बराबर संवाद बनाए रखना चाहिए छात्र-छात्राओं को कोई भी समस्या हो अपने अध्यापक से जरूर पूछना चाहिए और अध्यापक को भी चाहिए कि वह अपने बच्चों को कैसे संतुष्ट कर सके इसका प्रयास करें। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी आए हुए बच्चों को बधाई दिया। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी ने हरिवंश राय बच्चन की लाइन कोशिश करने वालों की हार नहीं होती सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया तथा अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी। उन्होंने चिंता व्यक्त किया कि जिस तरह से लड़कियां परिश्रम कर रही हैं लड़कों में परिश्रम का अभाव है। लड़के लापरवाही कर रहे हैं ये चिंता का विषय है। संचालन करते हुए भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता धर्म देव शर्मा ने बच्चों को प्रेरित किया कि आपकी हाथों की लकीरों में आपकी किस्मत नहीं है बल्कि आपके माथे के पसीने में आपकी किस्मत है। इस बात को कह कर उन्होंने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने प्रबंधक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया और बच्चों को सम्मानित किया गया जिससे अन्य बच्चे भी प्रेरित हो। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि वह अपने लक्ष्य को निर्धारित करके इस बात से बहुत ज्यादा खुश रहो करके आगे अपना परिश्रम और बढ़ाएं जिससे वह अच्छे मुकाम पर जीवन पहुंचा सके। जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दिया और उन्होंने बच्चों को इसके लिए इंटरमीडिएट के बाद आगे पढ़ने के लिए योगा, मेडिकल, पैरामेडिकल, इवेंट मैनेजमेंट और फैशन डिजाइन के लिए प्रेरित किया। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता मनीष दुबे ने बच्चों को समय के साथ दौड़ने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि जो बच्चा समय के साथ दौड़ता है वही सफलता प्राप्त करता है सभी छात्रों को बधाई दिया। हिंदी प्रवक्ता पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संतोष कुमार, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष कुमार  उपस्थित रहे।