जौनपुर धारा, केराकत। सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक शनिवार को कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आये सात फरियादियों के पुलिस सम्बन्धी दो मामलों का तत्काल मौके पर निस्तारण कर दिया गया। वहीं दो अन्य राजस्व सम्बन्धी मामलों में मौके पर टीम भेजकर निस्तारण करा दिया गया। शेष दो प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उपनिरीक्षक नान्हू यादव, राजेश श्रीवास्तव, लेखपाल हिमांशु गौतम, नरेन्द्र यादव, राजेश बाबू, समेत तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
छह प्रार्थना पत्रों में दो निस्तारित
Previous article
Next article

