Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरटोलप्लाजा कर्मियों व ट्रक चालक में मारपीट

टोलप्लाजा कर्मियों व ट्रक चालक में मारपीट

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोलप्लाजा पर शुक्रवार की रात को टोलप्लाजा कर्मियों तथा एक ट्रक चालक से जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में चालक को चोटें आयीं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है। उक्त टोलप्लाजा पर रात को लगभग आठ बजे ट्रक चालक अखिलेश दुबे निवासी प्रतापपुर कमैचा थाना चांदा सुल्तानपुर ट्रक लेकर पहुंचा। अखिलेश दुबे ने आरोप लगाया है कि जब वह टोलप्लाजा पर पहुंचा तब पता चला कि ट्रक में लगा फास्ट टैग खत्म हो गया है। नियमत: फास्टटैग नहीं होने पर टैक्स दुगुना लगता है लेकिन टोलप्लाजा कर्मी उससे चार गुना पैसा मांगने लगे। जब उसने विरोध किया तो उसको मारा पीटा गया। साथ ही पैसा भी छीन लिया गया। उधर टोलप्लाजा मैनेजर सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त ट्रक चालक शराब के नशे में था। वह टोल टैक्स देने के बजाय झगड़ा करने लगा जिसके चलते एक लाइन आधे घण्टे तक खड़ी रही। टोलप्लाजा पर शोर होने लगा। टोलप्लाजा कर्मचारियों ने जब उसे हटाने का प्रयास किया तब वह मारपीट पर उतारू हो गया। शराब के नशे में वह गिर पड़ा। वहीं थानाध्यक्ष जलालपुर राम सरीख गौतम ने कहा कि अभी तक मुझे कोई तहरीर नहीं मिली है वैसे मामला झगड़े का है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच करके कार्यवाही की जाएगी।