Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

जौनपुर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जौनपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा...
Homeअपना जौनपुरछत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर ने जेवर और नकदी...

छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर ने जेवर और नकदी किया पार

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मनिहांगोविंदपुर गांव में बीती रात चोरों ने छत के रास्ते घर मे दाखिल होकर लाखो की चोरी की साथ ही आलमारी में रखा दस्तावेज भी उठा ले गए गांव के रहने वाले आनंद दुबे अपने घर के बाहर बरामदे में सोए थे और उनकी पत्नी अपने कमरे में सोई हुई थी।बीती रात्रि छत की सीढ़ी का दरवाजा खोल कर चोर घर मे दाखिल हुए और तीन कमरों में रखे कीमती सामान के साथ साथ अलमारी में रखा सोने और चांदी का करीब दो लाख का जेवर और नगदी पच्चीस हजार चोर उड़ा ले गए और घर के पीछे का दरवाजा खोल कर भाग गए। जब सुबह आनंद अपने घर मे दाखिल हुए तो उनका होश उड़ गया। आलमारी खुली हुई है, और सामान गायब है। पीड़ित ने घटना की जानकारी 112 की पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी इस बारे मे थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी है उचित कार्रवाई की जायेगी।

Share Now...