Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपुलिस पर पीड़ित ने लगाया जमीन कब्जा कराने का आरोप

पुलिस पर पीड़ित ने लगाया जमीन कब्जा कराने का आरोप

जौनपुर धारा,जौनपुर। तेजी बाजार थाना क्षेत्र में एक ज़मीन विवाद को लेकर स्थानीय पुलिस पर पक्षपात और अवैध कब्जा कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाले घर जाकर एक महिला को धमकी देते हुए नजर आये। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने पैसा लेकर विपक्षी पक्ष को ज़मीन पर कब्जा दिलवाया और विरोध करने पर जान से मारने व मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने कहा कि उसने कई बार प्रशासन और उच्च अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत में कहा गया है कि पुलिस की मिलीभगत से ज़मीन कब्जाने की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में जौनपुर पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया है कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह केवल औपचारिक बयान है और वास्तविकता में पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की माँग की है।