Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरों ने एक घरों को बनाया निशाना, आभूषण व नकदी चोरी

चोरों ने एक घरों को बनाया निशाना, आभूषण व नकदी चोरी

  • जांच में जुटी पुलिस नहीं मिल रहा सुराग सामान के साथ लैपटॉप भी ले गए चोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव के मुस्लिम बस्ती में गुरुवार की रात एक घर में चोरी हुई। चोर आभूषण, नगदी व कपडे सहित कीमती सामान उठा ले गए। शुक्रवार की भोर में लोगों को जानकारी हुई। जलालपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कबूलपुर गांव निवासी अब्दुल क्यूम खान गुरुवार की रात को प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सों गए, क्यूम खान अपने बाहर वाले कमरे में सोए थे, उनकी पत्नी अपने कमरे में व उनकी बहू अपने कमरे में सोयी थी। उनकी बहू सुबह चार बजे अपने बच्चे के लिए दूध गर्म करने के लिए उठी तो देखा छत पर लगा दरवाजा खुला है। देखकर घबरा गई और तुरन्त अपनी सास को जगाया, तुरन्त क्यूम की भी नींद खुल गयी। जब सब लोग जग गए तब चोरी की घटना का पता चला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। खोजबीन शुरू हुई तो घर के छत पर बाक्स व अटैची मिली, सामान बिखरे हुए थे। बगल के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जिसमें रखा बड़ा बॉक्स भी खुला था सारा सामान बिखरा था।  चोर स्वर्ण आभूषण, डेढ़ लाख नगदी, कपडा, एक लैपटॉप सहित अन्य समान ले गए हैं। चोर घर में छत के रास्ते घुसे थे। आभूषण की कीमत लगभग पांच लाख रुपया बताई जा रही है। इस घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।