जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बदायू के दातागंज तहसील में एचपीसीएल द्वारा स्थापित किए गए सीबीजी प्लांट का उद्घाटन किया गया, साथ ही वर्चुअल रुप से जनपद में आईओसीएल द्वारा लगाये जा रहे नये सीबीजी प्लांट का भी शिलान्यास किया गया। जिसका सजीव प्रसारण एनआईसी जौनपुर में प्रसारित किया गया। जनपद स्तर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं विधायक शाहगंज रमेश सिंह द्वारा बताया गया कि यह प्लांट तहसील शाहगंज के विकास खंड सुईथाकला ग्राम गैरवाह में लगेगा। यह प्लांट 15 टन सीबीजी प्रतिदिन का उत्पादन करेगा। जिसके उपयोग से पर्यावरण को लाभ मिलेगा, नये रोजगार, डीजल पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी। जनपद जौनपुर के साथ अन्य 07 जनपद में भी लगने वाले सीबीजी प्लांट का भी शिलान्यास किया गया। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने बताया कि जनपद में अब तक हुए सभी एमओयू धरातल पर उतारने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर निवेशकों को सभी समस्याओ के निस्तारण हेतु प्रत्येक माह जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक की जाती है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मुख्यमंत्री ने किया इस परियोना का वर्चुअल उद्घाटन

Previous article

