जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय यूसुफ में एक मंदिर को रविवार रात चोरों ने प्राचीन शिव मंदिर को निशाना बनाया। पीतल का घंटा और बर्तन चोरी कर ले गए।
बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय यूसुफ मे स्थित मेहरवा महादेव मंदिर से चोरों ने पीतल के घंटा सहित पीतल की थाली व अन्य बर्तन चुरा ली। गुरुवार को सुबह मंदिर पहुंचे पूजारी शैलेश कुमार मोदनवाल को चोरी की जानकारी हुई। इस पर बड़ी संख्या में लोग मंदिर पर एकत्रित हो गए। मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों आक्रोश है। पूजारी द्वारा मंदिर में चोरी की तहरीर थाने पर दिया गया है। कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है।



