Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरखेत मे फैलाये गये विद्युत तार के चपेट में आने से वृद्धा...

खेत मे फैलाये गये विद्युत तार के चपेट में आने से वृद्धा की मौत

जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम उदयचंदपुर बड़ी बस्ती में गुरुवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे अमरावती देवी पत्नी श्रीराम की खेत में फैलाये गये विद्युत तार की चपेट में आने से उस समय मौत हो गई जब वह खेत से घास निकाल रही थी। गौरतलब हो कि जितेन्द्र यादव पुत्र सुरेश अपने खेत मे खुला तार फैलाकर उसमे विद्युत प्रवाहित किया था। वही पास में अमरावती देवी का खेत है जिसकी मेड़ पर उगी घास निकाल रही थी। उसी दौरान तार की चपेट में आ गयी। अमरावती को छटपटाता देख मौके पर उपस्थित वंशराज राम ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी लाईन का झटका लगा। शोर मचाने पर जब तक जितेन्द्र यादव ने सप्लाई बंद किया गया तब तक अमरावती देवी की मौत हो गयी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुँचे उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वही इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मामले में 304ए का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जाँच किया जा रहा है। वही खेत मे खुला तार फैलाने के आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं।