― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरचोरी हुआ ट्रक 72 घंटे के अन्दर बरामद, चार गिरफ्तार

चोरी हुआ ट्रक 72 घंटे के अन्दर बरामद, चार गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने सोमवार की रात चोरी हुआ ट्रक 72 घंटे के भीतर बरामद कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि लाइन बाजार के चांदपुर बालू मंडी से सोमवार की रात चोरी हुए ट्रक के संबंध में मुकदमा दर्ज हुआ था। गुरुवार को थाने के निरीक्षक (अपराध) जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम रसैना तिराहा के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मिले सुराग पर तिवारीपुर तिराहा के पास जगतगंज में कबाड़ कारोबारी की दुकान पर दबिश देकर चोरी किए गए ट्रक को बेचने के संबंध में सौदा कर चार व्यक्तियों को धर दबोचा। ट्रक के नंबर प्लेट पर वढ62 ढ-7839 लिखा था। ट्रक के चेसिस व इंजन नंबर की छानबीन करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर वढ77अठ-4901 निकला। सख्ती से पूछताछ में आरोपितों ने बरामद ट्रक को चांदपुर बालू मंडी से चोरी करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपितों में विशाल गौतम उर्फ कल्लू निवासी मदारपुर थाना सरपतहां, शिवम गौतम, हर्ष कश्यप निवासी ग्राम मनिया थाना सरायख्वाजा व पिंटू गुप्ता ग्राम रामपुर नदी कोतवाली मड़ियाहूं हैं। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में एसआइ सुधीर कुमार, सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी गिरीश मिश्रा, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार पांडेय, अनूप कुमार, अजीत दुबे व कांस्टेबल विनोद कुमार भी रहे।

Share Now...