जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र तेजीबाजार के गौरा कला ग्राम सभा में बिना किसी अनुमति के शीशम का हरा पेड़ काट लेने पर पिपरी निवासी अखिलेश नारायण सिंह ने तेजी बाजार थाने में तहरीर देकर भारतीय वन अधिनियम 4 व 10 धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। अखिलेश नारायण सिंह ने थाने पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमारे आराजी नंबर की जमीन में हरा शीशम का पेड़ था जिसमें गौरा कला गांव के राहुल सरोज बिना किसी अनुमति के 4 शीशम का हरा पेड़ काट कर उठा ले गए जिसमे ओम नारायण सिंह ने थाना तेजी बाजार को सूचित किया। वहीं पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए वन अधिनियम के संबंधित धाराओं में गौरा कला निवासी राहुल सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
हरा पेड़ काटने के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Previous article


