जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली पुलिस टीम ने थाना पर पंजीकृत मुकदमें का सफल अनावरण करते हुये कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी के सामान को सूरज सेठ के घर मोहल्ला भवराजीपुर से बरामद गया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रवीण कुमार पुत्र बासूराम निवासी वाजिदपुर उत्तरी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तन पुत्र शीतवा प्रसाद श्रीवास्तव नि0 बलुआघाट, सूरज सेठ पुत्र जियालाल सेठ नि भवराजीपुर रहें। जिनके पास से दो दिवान बेड, दो दिवान सिंगल बेड, तीन सिंगरदान, दो सेंटर टेवल, एक सिलिंग फैन, दो सोफा, तीन सोफा कुर्सी, लकडी कुर्सी, 2 लकड़ी टेबल, तीन लकडी अलमारी, एक गोदरेज अलमारी, 1 बक्सा बडा, दो गद्दा, एक टीबी एलसीडी बीपीएल, एक प्रिâज एक स्कूटी वाहन संख्या यू.पी.62 सीएच 6470, तीन स्टील बाल्टी, चार तगाडी लोहे की, 18 स्टील की थाली,15 लोटा, 20 गिलास स्टील, एक चाय ट्रे 6 छोटा प्लेट स्टील भी बरामद किया गया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-08-2026
जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार


