Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचोरी के ट्रक में 13 लाख मूल्य का ऑयल लदा चालक गिरफ्तार

चोरी के ट्रक में 13 लाख मूल्य का ऑयल लदा चालक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा पुलिस ने चोरी के ट्रक में करीब 13 लाख मूल्य का मोबिल लदा ऑयल के साथ ट्रक चालक को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सहित मातहत अधिकारीयो के निर्देश पर गस्त के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि अलीगंज कुल्हनामऊ तिराहे के पास एक ट्रक चालक साइड में ट्रक खड़ी कर व्यापारी का इंतजार कर रहा है। चोरी की ट्रक में अवैध मोबिल ऑयल रखा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उपनिरीक्षक रामभवन यादव व हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुँचकर ट्रक चालक से कागजात मांगा गया तो रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं ट्रक में लदे माल में भिन्नता पाई गई। कड़ाई से पूछताछ में पता चला की चोरी के ट्रक में अवैधरूप से 1552 डिब्बा मोबिल ऑयल भरा गया है जो ब्यापारी को देना है जिसकी कीमत करीब 13लाख रुपये आंकी गयी है। चालक द्वारा कागजात न दिखाए जाने पर ट्रक सहित थाने लाया गया। जहां आवश्यक लिखापढ़ी पश्चात चालक ईश्वरचंद यादव निवासी दुबरा थाना बरदह आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करतें हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।