Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरखेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास : सीमा द्विवेदी

खेल से होता है शारीरिक एवं मानसिक विकास : सीमा द्विवेदी

  • पूरे वंशीधर ने बीरापुर को 17 रन से किया पराजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के स्वामी कृष्णानंद इंटरमीडिएट कॉलेज बेलवार परिसर में विगत 39वर्ष से हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता को समर्पण भाव से खेलने से ही जीत हासिल होती है, खेलों को आपसी भाईचारे के साथ ईमानदारी से खेलना चाहिए, उन्होंने आयोजनकर्ता की सराहना की। विशिष्ट अतिथि राम श्रृंगार शुक्ल, कृष्णकांत दुबे, दिनेश मिश्रा, सुजीत कुमार मिश्रा, विनोद तिवारी, नीरज दुबे, मनोज द्विवेदी के साथ क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चना करने के पश्चात किया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत मैच पूरे बंशीधर एवं बीरापुर के बीच खेला गया। जिसमें पूरे बंशीधर टॉस जीतते हुए आठ ओवर में 112 रनों का लक्ष्य रखा दूसरी पारी के रुप में खेलने आये  बीरापुर मात्र 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। कॉमेंट्री  बाबुलनाथ पांडेय तथा सूरज पांडेय ने किया।