Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी की विद्युत मोटर के साथ चोर गिरफ्तार

चोरी की विद्युत मोटर के साथ चोर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के गैरवाह स्थित आइटीआई कालेज व अन्य जगहों से हुई विद्युत मोटर चोरी के मामले का पदार्फाश करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने पांच शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार विद्युत मोटर व एक अधकटा मोटर बरामद किया है। मोटर चोरी की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत मु.अ.सं.280/23 भारतीय दण्ड विधान की धारा 380 में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने माल सहित चोरों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम विशाल सिंह व हेड कांस्टेबल अजय सिंह व कांस्टेबल अशोक यादव, मशकूर अहमद तथा शरद वैश्य के साथ मोटर चोरी में संलिप्त पांच शातिर अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान थाना क्षेत्र के गैरवाह बड़का पुरवा निवासी गोरे लाल हरिजन पुत्र तेजई, रोहित कुमार पुत्र सूरज हरिजन, मोनू कुमार पुत्र सन्त लाल तथा जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव निवासी मो. शादाब एवं मो. आदिल पुत्रगण आफताब के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध की थानों में विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को चालान न्यायालय भेज दिया।