Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरचोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, तीन फरार

चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, तीन फरार

जौनपुर धारा, चंदवक। स्थानीय पुलिस ने रविवार रात बजरंग नगर जरासी मार्ग के बहद अइलिया गांव से चोरी की योजना बनाते समय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया वहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी में एक सोने की अंगूठी, उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों का चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह एसआई मुरलीधर व हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि सुराग लगा कि बजरंगनगर जरासी मार्ग पर अइलिया गांव में आधा दर्जन की संख्या में चोर-चोरी की योजना बना रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीन को पकड़ लिया तथा तीन अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम कल्लू वनवासी, चंदन वनवासी पुत्र बुधिराम वनवासी, धर्मेंद्र वनवासी पुत्र शंकर वनवासी निवासी चेवार चड़ियापार, देवगांव बताया। इनके पास से तलाशी में सोने की एक अंगूठी, दो लोहे की चौकोर सरिया, पेचकस, पिलास, संबल मिला। पूछताछ में फरार आरोपियों का नाम सूरज वनवासी पुत्र घुरहू, टूटे उर्फ टुनटुन वनवासी पुत्र शंकर वनवासी निवासी चेवार चड़ियापार व सत्यम यादव पुत्र रमेश यादव निवासी चेवार रुद्रपुर थाना देवगांव बताया। पुलिस विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया वहीं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश कर रही है।