― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

चोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

  • देशी तमंचा, कारतूस, जेवरात सहित नकदी बरामद, थाना लाइन बाजार पुलिस को मिली कामयाबी

जौनपुर धारा, जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके पास से देसी तमंचा कारतूस जेवरात और नकदी बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को लाइन बजार पुलिस को सूचना मिली की नेहरू बालोद्यान स्कूल के पास रेलवे लाइन के किनारे खंडहर मकान के पास चार लोग मौजूद हैं जो चोरी की किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर उस मकान की घेराबंदी कर दिया और वहां से दीपक सरोज पुत्र रामधनी सरोज निवासी शिवपुर थाना लाइन बाजार, विशाल सेठ पुत्र सुनील सेठ निवासी पाली थाना मड़ियाहूं, रवि यादव पुत्र राजेश यादव निवासी पालपुर थाना लाइन बाजार और आकाश सेठ पुत्र मेवालाल सेठ निवासी जमालापुर थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से पुलिस ने 2 अवैध देसी तमंचा, दो कारतूस, सफेद, पीली धातु के जेवरात सहित 28800 रूपए बरामद किया। मौके पर बरामद की गई एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस काले रंग की बिना नंबर प्लेट को ऑनलाइन सीज किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ.नि. आशुतोष कुमार गुप्ता थाना लाइन बाजार, उ.नि. सुधीर कुमार थाना लाइन बाजार, हे.का. कमलेश कुमार पांडे, मनीष सिंह थाना लाइन बाजार, का. विश्वास यादव थाना लाइन बाजार, मनोज सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, रामजनम यादव, विनय, औरंगजेब खान, अमित, सुनील शामिल रहे।

Share Now...