जौनपुर धारा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत सोमवार की रात्रि आठ बजे उपनिरीक्षक वासदेव प्रसाद मय हमराह रज्जूपुर पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बुलेट चालक पुलिस को देखकर भागने का लगा जिसे पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त प्रदुम पुत्र सन्तलाल निवासी जलालपुर थाना सुजानगंज द्वारा हैदराबाद, आन्ध्र प्रदेश से बुलेट चोरी कर मूल नम्बर प्लेट हटाकर चोरी किये हुए बुलेट का प्रयोग किया जा रहा ह । पुलिस ने चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक वासदेव प्रसाद के अलावा थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव व कांस्टेबल कृष्ण कुमार पाण्डेय शामिल रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
चोरी की बुलेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


