जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद की चेयरमैन उम्मे रहीला के प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान ने बुधवार को सुबह कार्यालय के सफाई सुपर वाइजर के साथ नगर पंचायत के वार्ड हिसारकोट व काजी अहमद नूर द्वितीय में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। हिसारकोट मकदूम स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जलकल व पानी की टंकी को दुरुस्त करवाने की शिकायत मिली जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यालय के प्लम्बर साजन व सावन को मौके पर बुलाकर पेयजल की व्यवस्था को तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। वही वार्ड काजी अहमद नूर द्वितीय में रमा शंकर निषाद ने नाली की सफाई करवाने की शिकायत की। जिस पर डॉ.सरफराज खान ने सफाई सुपर वाइजर वेद प्रकाश व रिजवान को जल्द से जल्द सफाई कर्मियों की टीम लगवाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज खान ने बताया कि निरीक्षण सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि कार्यो को लेकर किया गया। जिसमें कर्मचारियों को जल्द से जल्द उक्त समस्याओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान सत्येंद्र नारायण तिवारी, वेद प्रकाश, रिजवान, सावन, नवनीत आदि साथ में मौजूद रहे।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
चेयरमैन प्रतिनिधि ने नगर पंचायत के वार्ड व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
Previous article
Next article


