Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरफाइव प्वाइंट टूल किट छात्रों को निपुण बनाने में सहायक : डॉ.कमलेश

फाइव प्वाइंट टूल किट छात्रों को निपुण बनाने में सहायक : डॉ.कमलेश

जौनपुर धारा, करंजाकला। विकास खण्ड करंजाकला क्षेत्र के काफरपुर प्राथमिक विद्यालय  पतहना में एस.आर.डॉक्टर कमलेश यादव, अजय मौर्या की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल की मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें न्याय पंचायत के सभी शिक्षक संकुल, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक ने प्रतिभाग किया। एआरपी संदीप कुमार चौधरी ने कार्यक्रम में नेट रिजल्ट की समीक्षा, निपुण लक्ष्य ऐप पर आकलन, निपुण संवाद पर चर्चा एवं विद्यालय में निर्देशिका और संदर्शिका पर विस्तृत चर्चा की गई। एसआर अजय मौर्य द्वारा विद्यालय को निपुण बनाने के लिए रन रेट आधारित विद्यालय की समीक्षा भी की गई। इस मीटिंग में शिक्षक संकुल पूनम जयसवाल, प्रीति मौर्य, साधना कुमारी, अपर्णा मौर्या ने प्रतिभाग किया।