― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचेयरमैन प्रतिनिधि ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन

चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया लाइब्रेरी का उद्घाटन

जौनपुर धारा, केराकत। यूनिक एकेडमी के मार्गदर्शन में संचालन हेतु डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

उन्होंने यूनिक एकेडमी तथा केराकत डिजिटल लाइब्रेरी के संस्थापक धर्मेंद्र यादव को उनके इस कार्य हेतु बधाई दी तथा सेवा में सदैव तत्पर रहने का आश्वासन भी दिया। उन्होने आगे कहा की लाइब्रेरी खोलने का यह कदम सराहनीय है। यह क्षेत्र के सभी विद्यार्थियों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलने में मदद करेगा। बताते चलें कि लाइब्रेरी उत्तम आधुनिक सुविधायुक्त वातावरण एवं विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उत्तम माहौल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। लाइब्रेरी के संस्थापक ने सहयोगियों सहित चेयरमैन का भी आभार व्यक्त किया।

Share Now...