जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा से मिले आदेश के क्रम मे अपराधियों व संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। इसी क्रम में उपनिरीक्षक द्वारका प्रसाद को देर रात गश्त के दौरान ग्रामसभा खजुरन पहेतिया पुल के पास एक संदिग्ध युवक दिखा। जिसके पास से पुलिस को तलाशी में एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस अरबाज पुत्र मकसूद निवासी ग्राम इमामगंज हसनपुर थाना बन्धुआकला जिला सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
चेकिंग में युवक के पास से मिला तमंचा, गिरफ्तार

Previous article

