Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघायल साथी ही निकला मास्टर मांइड

घायल साथी ही निकला मास्टर मांइड

  • हरीलाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा
  • हत्या के बाद खुद को किया था घायल, भेजा गया जेल
  • पूर्व प्रधान समेत आठ लोग थे आरोपित

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के मियांपुर बकुची गांव निवासी हरीलाल गौतम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। घायल साथी ने ही हरीलाल की हत्या कर घटना को दूसरा मोड़ देते हुए खुद को पैर में गोली मार लिया था जिसमें उसी की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर भादवि की धारा 302/307/120 बी समेत एससीएसटी में मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा था। छानबीन के दौरान वादी की संदिग्ध गतिविधियों ने जांच को उसी की ओर मोड़ दिया जिसके बाद पुलिस ने वादी सबरहद गांव निवासी 28 वर्षीय हाशिम पुत्र शाहिद को हरीलाल गौतम की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने बताया कि हाशिम ने पुरानी रंजिश को लेकर बदला लेने हेतु हत्या कर पूर्व प्रधान आदि को जेल भेजने की योजना बनाई थी। लोगों को शक न हो इसलिए खुद के पैर में भी गोली मार लिया था। पुलिस जांच में वादी ही आरोपी निकल गया। लिहाजा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपित पर पूर्व में भी दो मुकदमा दर्ज हैं। मालूम हो कि 2 दिसम्बर देर शाम सात बजे जौनपुर कोर्ट से लौटे बकुची गांव निवासी 55 वर्षीय हरीलाल गौतम, रसूलपुर गांव निवासी अपने साथी 28 वर्षीय हाशिम पुत्र शाहिद के साथ लौटा था। बताया गया था कि घात लगाये अपाचे सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर बकुची की ओर भाग निकले थे जिसमें हरीलाल गौतम की मौत हो गई थी व हाशिम को पैर में गोली लगी थी। दूसरे दिन हाशिम की तहरीर पर सबरहद गांव निवासी पूर्व प्रधान राशिद उनके दो पुत्र उमर व आसिफ, भाई परवेज आलम अन्नू इनके पुत्र अब्दुल्ला, आशुतोष लाल एवं निजामपुर गांव नदीम पर भादवि की धारा 302, 307, 504, 506, 120बी व एससीएसटी के तहत मामला दर्ज किया गया था।