जौनपुर धारा, नौपेड़वा। जनता इंटर कालेज खपरहां के शिक्षक परविंद कुमार श्रीवास्तव की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में हैं। वहीं कालेज के लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि शिक्षक अब उनके बीच नहीं हैं। बता दें कि जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बबूरा गांव निवासी परविंद कुमार 47 वर्ष जनता इंटर कालेज खपरहां में शिक्षक थे। बीते दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा आनन-फानन में जिले के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका आपरेशन किया लेकिन शनिवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी में पुत्र प्रभात प्रखर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। भाई संतोष श्रीवास्तव व गोपाल श्रीवास्तव उर्फ गुड्डू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
जनता इंटर कालेज के शिक्षक की मौत
Previous article
Next article

