Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरघर के बाहर सो रही महिला से दबंग ने किया छेड़छाड़, मुकदमा...

घर के बाहर सो रही महिला से दबंग ने किया छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में रात्रि में घर के बाहर सो रही रही एक महिला से गांव के ही दबंग व्यक्ति ने छेड़छाड़ किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर लिया है। उक्त थानाक्षेत्र की एक विवाहित महिला ने थाने पर तहरीर दी कि 14 सितम्बर दिन गुरुवार की रात्रि मैं खाना-खाकर अपने दरवाजे के बाहर सोयी हुई थी तभी गांव का दबंग व्यक्ति उदयभान सिंह उर्फ अरुण सिंह पुत्र रामदुलार सिंह आया और मेरे साथ छेडछाड़ करने लगा, तथा मेरा मुंह दबाकर उठाकर ले जाने लगा। तभी मेरी मां शोर सुनकर जाग गयी और चिल्लाना शुरु की तो वह कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया। पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी उदयभान सिंह उर्फ अरुण सिंह के खिलाफ धारा354 आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।