Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरस्वास्थ्य विभाग व उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य विभाग व उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

  • दवाओं के सैम्पल लेकर भेजें गए, क्लिनिक सीज

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के नरहन गांव स्थित डॉ.बहादुर खान के होम्योपैथिक डिस्पेंसरी पर स्वास्थ्य विभाग व उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण कर दवाओं का सैम्पल लेकर क्लिनिक सीज कर दिया। उपजिलाधिकारी के यहां ऐसी शिकायत मिली कि डॉ.बहादुर खा के होम्योपैथी क्लिनिक पर एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं का मिश्रण कर आमजनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निरीक्षण के समय डिस्पेंसरी पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ मामलों में अनियमितता पाने पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा व ड्रग इंस्पेक्टर ने क्लिनिक को सीज कर दिया। पूरे कार्यवाही में डॉ.बहादुर नदारद रहें। मौके पर उपजिलाधिकारी, स्वस्थ्य विभाग के साथ पुलिस विभाग मुस्तैद रही।