जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के देनुआ ग्राम पंचायत में स्थित हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल का विवाह कराया। वरमाला के बाद सभी ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। वहीं प्रेमी युगल को एक साथ जीवन निर्वाह करने की शपथ भी दिलाई। मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी गोविंद गौतम पुत्र पन्नालाल गौतम का पड़ोसी गांव देनुआ की युवती बंदना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल पिछले एक साल से छुप छुपकर मिल रहे थे। प्रेमी व प्रेमिका की सहमती से गांव के गणमान्य लोगों ने गांव में स्थित हनुमान मंदिर पर प्रेमी युगल की शादी कराई। वरमाला के बाद सभी ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। वहीं प्रेमी युगल को एक साथ जीवन निर्वाह करने की शपथ भी दिलाई। वही इस शादी से युवती के परिजन दूरी बनाए रखे।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने प्रेमी युगल की मंदिर में कराई शादी

Previous article
Next article

